Fri, Feb 6, 2026
21 C
Gurgaon

जूडो में फतेहाबाद के आशीष को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

फतेहाबाद, 13 जनवरी (हि.स.)। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में फतेहाबाद के खिलाड़ी आशीष ने शानदार प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब पर कब्जा जमाया। आशीष को इस उपलब्धि पर फतेहाबाद जिला जूडो संघ ने उसे बधाई दी है। सोमवार को खिलाडिय़ों का स्वागत किया। फतेहाबाद जिला जूडो संघ के सचिव मनोज गिल ने बताया कि सब जूनियर और कैडेट राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन जींद जिले के गांव दनोदा में किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से जूडो खिलाडिय़ों ने भाग लिया। फतेहाबाद की टीम ने भाग लिया और फतेहाबाद के खिलाड़ी आशीष बेस्ट प्लेयर रहा और प्रथम स्थान प्राप्त किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने पर आशीष का चयन अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय जूडो प्रतियोतिा 20 से 24 जनवरी को महाराष्ट्र के पुणे शहर में होगी। जिला सचिव मनोज गिल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में जहां आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं 45 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश ने द्वितीय स्थान तथा 35 किलोग्राम भार वर्ग में कृष ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा 30 किलोग्राम भार वर्ग में यश ने द्वितीय स्थान पाया वहीं लड़कियों में 32 किलोग्राम भार वर्ग में पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। मनोज गिल ने फतेहाबाद के जूडो प्रशिक्षक अमित, सुनील खयालिया और इंद्रजीत को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि इन प्रशिक्षकों द्वारा करवाई गई कड़ी मेहनत के चलते ही फतेहाबाद के खिलाडिय़ों ने प्रदेशभर में अपना दबदबा कायम किया है। उन्होंने विजेता खिलडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories