Wed, Mar 11, 2026
23 C
Gurgaon

फतेहाबाद: घग्गर व रंगोई नदी पर बांध की मजबूती का कार्य तेजी से जारी, एसडीएम कर रहे निगरानी

प्रशासन सतर्क, बांधों की मजबूती जारी

फतेहाबाद, 5 सितंबर। भारी बारिश और घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रंगोई और घग्गर नदी पर बने रिंग बांधों को मजबूत करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

कई गांवों में जारी कार्य

जाखल, कासमपुर, तलवाड़ा, कुदनी, साधनवास, चूहड़पुर, म्योंद खुर्द, दीवाना, शकरपुरा, रत्ताथेह, करंडी, पूर्णमाजरा, धारसूल और हिम्मतपुरा सहित कई गांवों में मनरेगा मजदूर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

एसडीएम की निगरानी

टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा स्वयं गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पानी का दबाव अधिक है, वहां अतिरिक्त मजदूर तैनात किए जाएं। ग्रामीण भी प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं।

अफवाहों से दूर रहें नागरिक

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। साथ ही, उन्होंने संवेदनशील स्थानों और नदी किनारों पर अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी।

प्रशासन पूरी तरह तैयार

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एबीपीओ संदीप जांगड़ा और अरुण भी मौके पर मौजूद रहकर बांधों की मजबूती का कार्य करवा रहे हैं। एसडीएम आकाश शर्मा ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories