Mon, Mar 30, 2026
24 C
Gurgaon

साइबर ठगों पर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, पंजाब से एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार

फतेहाबाद, 1 मई (हि.स.)। साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक युवक के बैंक खाते से एक लाख 80 हजार रुपये निकालने के मामले में पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान योगेश कुमार उर्फ योगी पुत्र शिवदयाल निवासी फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद कर गुरूवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे हिसार जेल भेजा गया है। साइबर थाना फतेहाबाद के प्रभारी इंस्पैक्टर सतीश ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 14 जनवरी को ठाकर बस्ती निवासी राजेन्द्र कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। जब उसने अपने खाते के बैलेंस को चैक किया तो पाया कि उसके खाते से 16 दिसम्बर 2024 को 30 हजार व 50 हजार रुपये की राशि काटी गई थी। इसके बाद जब उसने अपने आईडीबीआई बैंक अकाउंट का बैलेंस चैक किया तो पाया कि 17 दिसम्बर 2024 को उसके खाते से 1 लाख रुपये निकाले गए हैं। युवक ने कहा कि उसके पास न तो किसी का फोन आया और न ही उसने कोई लिंक किसी के साथ सांझा किया। इसके बावजूद उसके दो बैंक खातों से अज्ञात ठगों ने धोखाधड़ी कर 1 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए है। इस पर उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई । इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने आरोपी के बारे में अहम सुराग जुटाते हुए उसे घंटाघर चौक, फाजिल्का के पास से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories