Wed, Feb 11, 2026
18 C
Gurgaon

फतेहाबाद पुलिस ने गांजा सप्लायर को जयपुर से किया गिरफ्तार

फतेहाबाद, 1 मई (हि.स.)। फतेहाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा सहित कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार करने के मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के जयपुर से गांजा सप्लायर को भी काबू कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान रिशी कपूर उर्फ राहुल पुत्र विद्या राम निवासी विकास नगर, मुरलीपुरा, जयपुर के रूप में हुई है। गुरूवार को थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पैक्टर कुलदीप ने बताया कि इस बारे में पुलिस ने 24 दिसम्बर 2024 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामले के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि राकेश कुमार पुत्र महाबीर प्रसाद निवासी बड़वा जिला भिवानी व देवीलाल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी खेड़ी बरखी जिला हिसार गांजा बेचने का काम करते हैं और एक कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर बड़ोपल नहर पुल के पास एक ढाबे पर खड़े है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर कार सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें रखे दो पैकेटों से 25 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इन्हें गांजा सप्लाई करने के आरोपी रिशी कपूर उर्फ राहुल को जयपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories