Wed, Mar 11, 2026
29 C
Gurgaon

फतेहाबाद सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

फतेहाबाद, 21 मई (हि.स.)। फरीदाबाद के बाद अब फतेहाबाद के लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह जिला उपायुक्त मनदीप कौर की मेल आईडी पर बम के बारे में मैसेज आयाा। इसके बाद लघु सचिवालय को पूरी तरह सील कर दिया गया और कर्मचारियों व अन्य लोगों की भी एंट्री को रोक दिया गया। लघु सचिवालय में बम की अफवाह से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रशासन द्वारा हिसार से बम स्कवायड टीम को मौके पर बुलाया गया, वहीं एम्बुलेंस भी तैनात कर दी गई। मौके पर पहुंची बम स्क्वॉयड टीम ने लघु सचिवालय का चप्पा-चप्पा और हर दफ्तर में जाकर चैकिंग की लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जिला प्रशासन की ईमेल आईडी पर एक हॉटमेल आईडी से मेल आई जिसमें लघु सचिवालय में बम रखे होने की बात कही गई थी। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि फतेहाबाद सचिवालय को बम की सूचना के बाद सील कर दिया गया। लोगों की आवाजाही थोड़ी देर के लिए रोक दी गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिला उपायुक्त की मेल आईडी पर धमकी दी है कि सचिवालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि एहतियात के तौर पर बम व डॉग स्क्वायड टीम जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब सात बजे हॉटमेल से जिला प्रशासन को मेल आई थी, जिसमें कुछ दक्षिण भारतीय भाषा में अनाप-शनाप लिखा है। उसमें बम फटने का समय साढ़े तीन बजे बताया गया है। उन्होंने कहा कि किसी को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर पूरे सचिवालय की जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी मेल देश के अलग-अलग शहरों में आई है। उन्होंने बताया कि ऐसे फेक मैसेज भेजने वालों पर पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर हॉटमेल से मेल आईडी, उसके मोबाइल नंबर व आईपी एड्रेस के बारे में जानकारी मांगी जाएगी और उसी आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories