Fri, Mar 20, 2026
18 C
Gurgaon

फतेहपुर में भीषण हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर कानपुर रेफर

फतेहपुर, 01 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे बने ट्रांसफार्मर के पक्के चबूतरे से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

यह हादसा बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पास हुआ। तीनों युवक अपने मित्र की बहन की शादी में शामिल होने फरीदपुर मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस आए थे। समारोह से लौटते समय उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकरा गई।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन दो युवकों की मृत्यु हुई, उनमें शामिल हैं—

  • अमित कुमार (22) पुत्र गोपीचंद, निवासी बकालपुर, जनपद एटा
  • शिवम कनौजिया (24) पुत्र स्व. रामकिशन कनौजिया, निवासी अमौली, जनपद फतेहपुर

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान—

  • पुनीत तिवारी (23) पुत्र सुजीत तिवारी, निवासी हरैया, थाना पिहानी, हरदोई

को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया।

प्रशिक्षण के लिए कानपुर में रहते थे तीनों

कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा के अनुसार, तीनों युवक हैलट अस्पताल, कानपुर में एक्स-रे टेक्निशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। शादी कार्यक्रम से लौटते समय यह हादसा हो गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिंदकी पहुँचाया। डॉक्टरों ने अमित और शिवम को मृत घोषित कर दिया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories