Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

कार और पिकअप की टक्कर में पिता-बेटी की मौत, तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल

पाली, 2 मई (हि.स.)। जिले के रानी थाना क्षेत्र में रानी और केनपुरा के बीच बीती रात एक सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन साल के मासूम समेत करीब आठ लोग घायल हो गए। हादसे में एक फॉक्सवैगन कार और पिकअप वाहन में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

रानी थाने के एसएचओ पन्नालाल के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार परिवार जालोर जिले से सुंधा माता के दर्शन कर सोनाणा खेतलाजी जा रहा था। वहीं, कार में सवार परिवार चारभुजा से चाणोद लौट रहा था। इसी दौरान रानी-केनपुरा मार्ग पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।

हादसे में जालोर जिले के देलदरी निवासी फुसाराम (55) और उनकी बेटी कविता (25) की मौके पर मौत हाे गई।

दोनों की बॉडी रानी के सरकारी अस्पताल की माेर्चरी में रखवाई गई है।

जबकि, तीन साल का मासूम कार्तिक गंभीर रूप से घायल हाे गया। उसे जोधपुर रेफर किया गया है।

आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

घायलों का इलाज पाली, सुमेरपुर और रानी में चल रहा है।

घायलाें में शामिल कार्तिक (3) पुत्र देवाराम काे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर

किया गया है। जबकि, देलदरी निवासी हाल अहमदाबाद पुनीत (14) पुत्र फुसाराम प्रजापत, कोकिला (50) पत्नी फुसाराम,

चाणाेद हाल मुंबई निवासी जगदीश पुत्र पुखाराम, मनोज (25) पुत्र जगदीश घायल हुआ है।

इनमें से कुछ का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में, जबकि अन्य का सुमेरपुर और रानी के अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories