फिडे वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज 2025: अर्जुन एरिगैसी की टीम एमजीडी1 ने रैपिड खिताब जीत रचा इतिहास

0
561

लंदन, 14 जून (हि.स.)। भारतीय शतरंज के लिए ऐतिहासिक क्षण आया जब पुणे स्थित टीम एमजीडी1 ने अर्जुन एरिगैसी की कप्तानी में फिडे वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 का रैपिड खिताब जीत लिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय-प्रायोजित टीम बनी एमजीडी1।

टीम एमजीडी1 न केवल एक शतरंज टीम है, बल्कि यह भारतीय प्रतिभाओं को निखारने, टूर्नामेंट आयोजित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए मंच देने वाली संस्था भी है। टीम में पेंटाला हरिकृष्णा, लियोन मेंडोंका, प्रणव वी और अथर्व तायड़े जैसे होनहार खिलाड़ी शामिल रहे।

🧠 फाइनल में निर्णायक जीत
फाइनल दौर में एमजीडी1 ने ‘माल्कम्स मेट्स’ को हराया, जिसमें अर्जुन, प्रणव और अथर्व की जीत निर्णायक रही। दूसरी ओर हेक्सामाइंड टीम, जिसमें लेवोन अरोनियन, विदित गुजराती और दिव्या देशमुख जैसे दिग्गज थे, 1 अंक से पिछड़कर दूसरे स्थान पर रही। विश्वनाथन आनंद की ‘फ्रीडम’ टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

🔥 प्रदर्शन की मुख्य झलकियां

  • पहले दिन: एमजीडी1 ने चारों मैच जीतकर शीर्ष स्थान बनाया।
  • दूसरे दिन: ‘फ्रीडम’ ने एमजीडी1 को पहली हार दी, लेकिन एमजीडी1 ने WR चेस को हराकर वापसी की।
  • तीसरे दिन: दबाव में शानदार खेल दिखाकर एमजीडी1 ने खिताब अपने नाम किया।

यह टूर्नामेंट 11 जून से लंदन के हैमरस्मिथ में शुरू हुआ और 15 जून तक चला, जिसमें 55 टीमों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here