Thu, Feb 19, 2026
24 C
Gurgaon

अपडेट : डीसा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 11 श्रमिकों की मौत

पटाखा गोदाम के बॉइलर में बलास्ट के बाद लगी आग, छह से अधिक लोग झुलसे

डीसा, 1 अप्रैल (हि.स.)। बनासकांठा जिले के डीसा के समीप ढुंवा रोड स्थित जीआईडीसी में पटाखा गोदाम में भीषण ब्लास्ट हो गया। इसमें 11 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि छह झुलस गए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री के बॉइलर में ब्लास्ट होने साथ आग फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री का स्लैब नीचे गिर गया। वहां मौजूद श्रमिकों के परखच्चे उड़ गए। मानव अंग समेत अन्य सामान उछल कर दूर जा गिरे। सभी झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर आग बुझाने से लेकर तमाम बचाव के काम शुरू कर दिए गए हैं।

बनासकांठा जिले के कलक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि मंगलवार सुबह डीसा के इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ, जिससे फैक्ट्री का स्लैब गिर गया। फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक और परिवार इसी में रहते हैं। फिलहाल डीसा नगर पालिका के फायर फाइटर की टीम आग पर काबू पा चुकी है। सूत्रों के अनुसार अभी तक फैक्ट्री से 11 श्रमिकों के शव सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। डीसा की एसडीएम नेहा पंचाल ने बताया कि घायल श्रमिकों में से तीन श्रमिक 40 फीसदी से अधिक झुलसे हैं, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है।

फैक्ट्री दीपक ट्रेडर्स के नाम से होने की जानकारी मिली है। इसके मालिक का नाम खूबचंद सिंधी बताया गया है, जो कि घटना के बाद से फरार हो गया है। फैक्ट्री मालिक को महज पटाखा बेचने की मंजूरी थी, लेकिन यहां विस्फोटक पदार्थ लाकर पटाखा बनाया भी जाता था। घटना के समय 20 से अधिक श्रमिकों के फैक्ट्री में अंदर होने की जानकारी मिली है। यह सभी श्रमिक मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं। सभी श्रमिक दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश से यहां आए थे। हाल मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories