फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के दिवाने पप्पू सरदार ने राम मंदिर में 108 पौधे वितरित किए

0
189

पूर्वी सिंहभूम, 4 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर में एक अनूठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के दिवाने समाजसेवी पप्पू सरदार ने 108 पौधे वितरित कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया और लोगों से अपने घरों में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

समाजसेवी पप्पू सरदार ने बताया कि विभिन्न तरह के कुल 108 पौधे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच वितरित किए गए। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति को अपने घर या आस-पास एक पौधा लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण शुद्ध हो और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन मिल सके। पेड़ हमें छांव, ऑक्सीजन और प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करते हैं।”

पप्पू सरदार ने यह भी बताया कि पेड़ लगाने से जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, “एक पेड़ कई पीढ़ियों को लाभ पहुंचाता है। यह केवल ऑक्सीजन ही नहीं देता, बल्कि हमारे आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ बनाता है। इसलिए सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here