राज्यपाल से वित्त मंत्री की मुलाकात, 16वें वित्त आयोग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

0
372

रांची, 17 जून (हि.स.)।
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड सरकार की ओर से “मेमोरेंडम टू द 16वां फाइनेंस कमीशन” की एक प्रति राज्यपाल को औपचारिक रूप से सौंपी।

यह ज्ञापन झारखंड की वित्त आवश्यकताओं, संसाधनों के न्यायसंगत बंटवारे और केंद्र-राज्य संबंधों में वित्त संतुलन की मांगों को रेखांकित करता है। साथ ही इसमें झारखंड को विशेष आर्थिक सहयोग प्रदान करने की सिफारिशों का भी उल्लेख किया गया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि ज्ञापन का उद्देश्य राज्य की विकास प्राथमिकताओं को केंद्र सरकार और 16वें वित्त आयोग के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है, ताकि आने वाले वर्षों में राज्य को वित्त स्थिरता और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे के लिए पर्याप्त संसाधन मिल सकें।

राज्यपाल गंगवार ने ज्ञापन को स्वीकार करते हुए कहा कि यह दस्तावेज़ झारखंड की आर्थिक योजनाओं और विकास रणनीतियों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस पहल के लिए वित्त मंत्री की सराहना की और आशा जताई कि राज्य की जरूरतों को उचित प्राथमिकता मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here