स्कूली शिक्षिका ने बच्चों से सहपाठियों को मरवाए थप्पड़, एफआईआर

शिमला, 25 मार्च (हि.स.)। राजधानी शिमला के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा छात्राओं से उनके सहपाठियों को थप्पड़ मरवाने का हैरानी भरा मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना छोटा शिमला में एक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

10 वर्षीय पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर शिमला पुलिस ने आरोपित शिक्षिका के ख़िलाफ़ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 75 व बीएनएस की धारा 115(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि सोमवार को संस्कृत कक्षा के दौरान शिक्षिका ने उसकी बेटी सहित अन्य छात्राओं को शब्दों के अर्थ याद करने को कहा था। जब शिक्षिका ने कक्षा में छात्रों से शब्दों के अर्थ पूछे तो कई बच्चे सही उत्तर नहीं दे पाए। इसके बाद शिक्षिका ने उसकी बेटी को खड़े होकर उन सभी बच्चों को थप्पड़ मारने का आदेश दिया जो सही उत्तर नहीं दे सके थे।

डरी-सहमी छात्रा ने शिक्षिका के कहने पर हल्के थप्पड़ मारे लेकिन इसके बाद आरोपित शिक्षिका ने स्वयं पीड़ित छात्रा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि इस तरह थप्पड़ मारते हैं। तुम कक्षा की मॉनीटर हो और तुम्हें थप्पड़ मारना भी नहीं आता? इसके बाद कक्षा की दो अन्य छात्राओं को भी शिक्षिका ने थप्पड़ मारे।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर छोटा शिमला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) बीएनएस और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories