Thu, Mar 5, 2026
21 C
Gurgaon

पूर्व सैनिक की मौत मामले में मुखिया पर एफआईआर

पूर्वी चंपारण,27 मार्च(हि.स.)।जिले में एक पूर्व सैनिक की बुधवार की देर रात संदिग्ध हालत मौत हो गई। परिजन ने एक मुखिया पर नाश्ता में जहर मिलाकर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपित मुखिया के विरूद्ध छापेमारी शुरू कर दी है।

मृतक पूर्व सैनिक जो संग्रामपुर थाना के मठिया गांव के रहने वाले थे।वर्त्तमान में वे सेवानिवृत्त होने के बाद मोतिहारी शहर के रघुनाथपुर में घर बना कर रह रहे थे। उनके पुत्र मुकेश सिंह ने बताया कि उनके पिता से शंकर सरैया उत्तरी के मुखिया असरफ आलम ने जमीन पर 9 लाख रूपया उधार लिया था। बुधवार को उसी रुपया को मांगने वे मुखिया के शंकर सरैया स्थित घर गए थे, जहां उन्हें नाश्ता में जहर दे दिया गया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में मुखिया ने रघुनाथपुर के रहने वाले संवेदक आलोक झा को फोन से सूचना देकर शंकर सरैया बुलाया, जहां से आलोक ने उन्हें गंभीर हालत में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में लाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस पुत्र मुकेश व आलोक का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। इधर मुखिया असरफ से फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है।

इस संबंध नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मृतक के बेटा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।साथ ही मुखिया के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories