हेस्टिंग्स जुट मिल में लगी आग

0
535

हुगली जिले के रिषड़ा स्थित हेस्टिंग्स जुट मिल के बॉयलर विभाग में शनिवार रात तकरीबन 11 बजकर बीस मिनट पर आग लग गई। जहां आग लगी उसके पास ही केरोसिन तेल के डब्बे पड़े हुए थे, जो देखते ही देखते आग की चपेट में आ गए और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की खबर पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटे भर की मशक्कत के बाद रविवार तड़के तकरीबन चार बजे आग को काबू कर लिया गया। खबर लिखे जाने तक इस अग्निकांड में हुए नुकसान का सटीक आंकलन नहीं किया जा सका था। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि घटना के बाद श्रमिकों में आतंक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here