Wed, Mar 18, 2026
24 C
Gurgaon

झांसी : एसबीआई के एटीएम बूथ में लगी आग,लाखों रुपये जलने का अनुमान

झांसी, 21 मार्च (हि.स.)। सदर बाजार थाना क्षेत्र के बाटा चौराहा पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ में गुरुवार को देर रात अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से दोनों एटीएम पूरी तरह से जल जाने से लाखों की बर्बादी बताई जा रही है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक बर्बादी का आधिकारिक आंकलन नहीं हो सका है।

झांसी के सदर बाजार के प्रमुख बाटा चौराहा पर एसबीआई का एटीएम बूथ है। गुरुवार को रात लगभग 10.10 बजे एटीएम बूथ से तेज़ी से धुआं व आग की लपटें निकलते देख कर में यहां अफरातफरी मच गई। किसी ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक आग भीषण हो चुकी थी और आस-पास की दो दुकानें भी लपटों की जद में आ गई थीं।

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन उससे पहले बूथ के दोनों एटीएम जलकर कबाड़ हो गए।

आग इतनी विकराल थी कि बगल की दुकानें भी चपेट में आ गईं। एटीएम के बगल में एक तरफ वर्धमान मोबाइल दुकान का बाहर हिस्सा और सीलिंग जल गया। इसके अलावा एटीएम के दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान कंचन रेडियो तक भी आग बढ़ गई थी। हालांकि इन दोनों दुकानों के अंदर तक आग पहुंचे इससे पहले फायर फाइटर्स ने उस पर काबू पा लिया।

अग्निशमन अधिकारी रामकेश शुक्ला ने बताया कि संभवतः आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। लेकिन असली कारणों का पता जांच में ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि सीलिंग और प्लास्ट का सामान अधिक होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया था। एटीएम में रखे कितने नोट जले या कुल कितना नुक़सान हुआ इसका आंकलन किया जा रहा है। घटना के दौरान बैंक के जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories