Mon, Feb 16, 2026
15 C
Gurgaon

साबरमती बुलेट ट्रेन के निर्माणाधीन स्टेशन पर भीषण आग लगी

-वेल्डिंग के दौरान चिंगारी लकड़ी के ढेर पर गिरी

-फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

अहमदाबाद, 8 फ़रवरी (हि.स.)। अहमदाबाद के साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन की कंस्ट्रक्शन साइट पर शनिवार सुबह आग भड़क उठी। आग को देखकर वहां काम कर रहे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। उन्होंने भागकर किसी तरह जान बचाई। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी तरह की जानहानि की खबर नहीं है।

अहमदाबाद फायर ब्रिगेड के डिवीजनल फायर ऑफिसर इनायत शेख ने बताया कि साबरमती बुलेट ट्रेन की कंस्ट्रक्शन साइट पर सुबह 6.30 बजे आग की घटना का कॉल आया था। इसके बाद सबसे पहले साबरमती और चांदखेड़ा फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। इसके बाद शाहपुर, नवरंगपुरा, मणिनगर, जमालपुर समेत जगहों से 14 गाड़ियों को रवाना किया गया। कंस्ट्रक्शन साइट पर छत भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगाड़ी उड़कर लकड़ियों पर चली गई, जिससे आग लगी।

एक अन्य फायर ब्रिगेड कर्मचारी के अनुसार श्रमिकों ने बताया कि वेल्डिंग के काम के दौरान चिंगारी लकड़ी के ढेर पर जा गिरी, जिसके बाद हवा की रफ्तार तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रोजेक्ट के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रोजेक्ट अधिकारी के अनुसार आग की प्राथमिक वजह अस्थाई शटरिंग के काम के दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी हो सकती है। फायर ब्रिगेड जवानों ने तत्काल कार्यवाही कर आग बुझा दी। किसी तरह की जानहानि नहीं हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories