Sat, Feb 7, 2026
21 C
Gurgaon

कपड़े की दुकान में लगी आग, तीन घंटे बाद पाया काबू

बाड़मेर, 24 अप्रैल (हि.स.)। बालोतरा जिले के बायतु कस्बे के मुख्य बाजार स्थित कपड़े की दुकान में गुरुवार अलसुबह अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग पूरी दुकान में फैल गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन व पुलिस को सूचना दी। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों रुपए के रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ढाई घंटे बाद बालोतरा से फायर बिग्रेड पहुंची। आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बायतु कस्बे में मुख्य बाजार स्थित एक फैशन शॉप की दुकान में गुरुवार अलसुबह आग लग गई। सुबह करीब सवा पांच बजे धुआं निकलता देख लोगों ने दुकान मालिक बाबूलाल हुड्डा, राजेश पोटलिया को फोन करके बताया। वहीं पुलिस व प्रशासन को भी सूचना दी गई। लोगों ने पानी ट्रैक्टरों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर बायतु उप अधीक्षक और पुलिस मय टीम मौके पर पहुंची। लेकिन आग दुकान के अंदर होने के कारण आग नियंत्रित नहीं हो पाई। करीब ढाई घंटे बाद बालोतरा से फायर बिग्रेड पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आस-पास की दुकानाें में आग नहीं फैली।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories