Tue, Feb 10, 2026
19 C
Gurgaon

बलरामपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

बलरामपुर, 22 मई (हि.स.)। बलरामपुर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज गुरूवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज गुरुवार सुबह करीब 6 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर बिजली सप्लाई रूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटे और फैलते हुए धुएं को आसपास के लोगों ने देखा। जिसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची और फिर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि, आग कलेक्ट्रेट के बिजली सप्लाई रूम में लगी थी। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट लग रहा है। 15 से 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया था। इसमें किसी की जनहानि नहीं हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories