Sat, Mar 14, 2026
24 C
Gurgaon

शिवपुरी: चलते ट्रक के केबिन में लगी आग, वायरिंग में स्पार्किंग के कारण हुआ हादसा

शिवपुरी, 18 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एनएच-27 पर मंगलवार सुबह एक चलते ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। समय रहते चालक ने ट्रक काे राेककर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दाैरान मौके पर गुजर रहे दाे पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार घटना अमोला हाईवे चौकी क्षेत्र में हुई। ट्रक क्रमांक यूपी 35 बीटी 9225 उन्नाव से संतरा लेने नागपुर जा रहा था। इस दाैरान अचानक केबिन में आग भड़क उठी। हाईवे से गुजर रहे आरक्षक अर्जुन रावत और नागेंद्र जाट ने तत्काल चौकी प्रभारी सतीश जयंत को सूचना दी। दोनों पुलिसकर्मियों ने मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। ट्रक चालक गुरु प्रसाद ने बताया कि वायरिंग में स्पार्किंग के कारण केबिन में आग लगी थी। पुलिसकर्मियों की सतर्कता से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories