Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

अजमेर में तारागढ़ की पहाड़ी पर लगी आग, दमकल ने पाया काबू

अजमेर, 28 मार्च (हि.स.)। अजमेर के तारागढ़ की पहाड़ी पर शुक्रवार तड़के आग लग गई, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही वन विभाग और रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय निवासी रुस्तम ने बताया कि सुबह रोजे के लिए उठने के बाद जब बाहर देखा तो पहाड़ी पर आग की लपटें दिखीं। कुछ ही देर में वन विभाग और पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। अगर थोड़ी और देर होती तो आग पूरी पहाड़ी में फैल सकती थी, जिससे वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग रात से ही लगी हुई थी, लेकिन सुबह होते-होते तेज हवा के कारण इसका दायरा बढ़ता गया। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगी थीं। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग प्राकृतिक कारणों से लगी या किसी अन्य वजह से।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories