Tue, Feb 10, 2026
19 C
Gurgaon

कानपुर-सागर हाइवे पर दो डंपर आमने-सामने भिड़ंत में लगी आग, 3 जिंदा जले

हमीरपुर, 4 फरवरी (हि.स.)। हमीरपुर में कानपुर सागर हाईवे पर दो डंपर आमने-सामने भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों आग का गोला बन गए। घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दोनों के खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हाइवे पर दोनों ओर 15 किमी लंबा जाम लग गया। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

मौदहा कोतवाली के इंस्पेक्टर उमेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिला सीतापुर के थानाक्षेत्र सिंधौली के ग्राम रेवरीपुरवा निवासी पंकज , हसनापुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी हेल्पर अनिल के साथ कानपुर की ओर से महोबा गिट्टी लेने जा रहा था। उसमें चालक का साला थाना लहपुर के गांव कुंभारनपुरवा निवासी कपिल समेत एक अन्य व्यक्ति सवार था। छिरका गांव के पास कबरई से गिट्टी लेकर जा रहा दूसरा ट्रक सामने से टकरा गया। ट्रक में सवार उन्नाव जनपद के थाना हसनगंज के नेवलगंज गांव निवासी चालक विकास यादव व हेल्पर हसनगंज थानाक्षेत्र के उलरापुर गांव निवासी कुंवर राजपूत घायल हो गए। दोनों ट्रकों में सवार लोग केबिन में फंस गए। तेज धमाके के साथ टकराने से दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में पंकज उसका साला कपिल व दूसरे ट्रक के खलासी कुंवर राजपूत की जिंदा जलने से मौत हो गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories