Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

बवाना के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

नई दिल्ली, 3 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (डीएसआईआईडीसी) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दिल्ली के बवाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में सोमवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल विभाग की करीब 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। एहतियात के तौर पर आसपास की कई फैक्टरियों को खाली करवा लिया गया। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। वहीं घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब 7.56 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि बवाना डीएसआईडीसी एरिया के पास एक फैक्टरी में आग लग गई है। खबर मिलते ही एक-एक कर दमकल की करीब 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories