फतेहाबाद : चलती स्कूल वैन में लगी आग, चालक की सतर्कता से बच्ची 12 बच्चाें की जान

फतेहाबाद, 23 अप्रैल (हि.स.)। भट्टू रोड पर बुधवार सुबह बच्चाें काे लेकर जा रही एक स्कूल वैन में आग लग गई। स्कूल वैन चालक की सतर्कता से 12 बच्चाें काे वैन से उतार लिया गया, जिससे बड़ा हादसा हाेने से बच गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। इस घटना से सड़काें पर दौड़ रही निजी स्कूलाें वैनों की फिटनेस को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भट्टू रोड स्थित शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैन शहर के अलग-अलग एरिया से बच्चों को लेकर वापस स्कूल जा रही थी। स्कूल वैन में 12 बच्चे सवार थे। वैन के भट्टू रोड पर पहुंचने पर चालक ने वैन में से धुआं निकलते देखा। वैन में आग लगने का पता चलने बच्चों में भी हा-हाकार मच गया। वैन चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वैन को सड़क किनारे रोका और अन्य लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। बाद में चालक ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक हरदीप और कई बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। अभिभावकों ने बच्चों को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली। बाद में इन बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया। इस घटना ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की फिटनेस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल वैनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त दिखने वाली सरकार और अधिकारियों के दावे की पोल भी खुल गई है।लाेगाें ने आराेप लगाया कि प्रशासन स्कूल वैनाें की चैकिंग के नाम पर औपचारिकता पूरी करता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories