Thu, Mar 12, 2026
23 C
Gurgaon

शाहदरा के राम नगर में गोदाम में आग, दो की मौत, चार झुलसे

नई दिल्ली, 25 मई (हि.स.)। शाहदरा जिले के राम नगर इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना सुबह 6:40 बजे पीसीआर कॉल के जरिए दर्ज हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार घटना 2829, मोटीराम रोड, राम नगर, शाहदरा स्थित एक टिन शेड वाले गोदाम में हुई। जिसका इस्तेमाल गन्ने के रस की मशीनें रखने, ई-रिक्शा चार्जिंग और पार्किंग के लिए किया जा रहा था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस हादसे में घायल हुए चार लोगों की पहचान हरिशंकर (19), रिंकू (18), मुकेश (22), और विपिन (19) के रूप में हुई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ब्रिजेश (19) और मनीराम (18) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी पीड़ित मूल रूप से मध्य प्रदेश और उप्र के रहने वाले थे और ई-रिक्शा के माध्यम से गन्ने का रस बेचने का काम करते थे।

पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और गोदाम के प्रभारी विनोद राठौर को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जांच में गोदाम में सुरक्षा मानकों की कमी सामने आ रही है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories