आदित्य मेगा सिटी सोसायटी इंदिरापुरम में फ्लैट में भीषण आग, अफरा तफरी मची

0
618

गाजियाबाद, 3 जनवरी (हि.स.)। इन्दिरपुरम स्थित आदित्य मेगा सिटी सोसायटी इंदिरापुरम में फ्लैट में भीषण आग लग गयी। जिससे पूरी कालोनी में अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि

फायर स्टेशन वैशाली पर तड़के चार बजे अनुष्ठा नामक महिला ने मोबाइल द्वारा सूचना दी की आदित्य मेगा सिटी सोसायटी इंदिरापुरम में फ्लैट में आग लगी हुई है।

सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अधिकारी तीन फायर टैंकर लेकर घटनास्थल के लिए रवाना होते हैं एवं एक फायर टैंकर फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी मंगाया जाता है।

घटनास्थल पर जाकर देखा गया कि आग अभिनव स्वरूप के फ्लैट नंबर सीसी- 605 में लगी थी जो की भयंकर रूप ले चुकी थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए सीढ़ियों के रास्ते होज पाइप फैलाकर तुरंत पंपिंग शुरू की गई एवं आग को कंट्रोल में करना शुरू किया गया। फ्लैट में रखा सामान लगभग पूर्ण रूप से जल गया। फायर सर्विस से आसपास के फ्लैट में निवास कर रहे लोग सुरक्षित बच गए एवं किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here