Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से फैब्रिकेटेड आईसीयू में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला

झालावाड़, 19 मई (हि.स.)। राजेंद्र सार्वजनिक अस्पताल में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के ऊपर बने फैब्रिकेटेड आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल ने बताया कि चौकी के ठीक ऊपर बने आईसीयू से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखीं। कुछ ही देर में पूरा वार्ड धुएं से भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

हालांकि समय रहते अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाई और आईसीयू में भर्ती करीब 50 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

आग लगते ही अस्पताल की दोनों मंजिलों में भगदड़ मच गई और फायर अलार्म बजने लगे। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में मदद की।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय पोरवाल तुरंत अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मरीजों को सुरक्षित अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया।

फैब्रिकेटेड आईसीयू की इमारत को इस आग से काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories