Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

(अपडेट) गाजियाबाद के भोपुरा तिराहे में रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, शक्तिशाली विस्फोट, दहल गया इलाका

गाजियाबाद, 01 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के भोपुरा तिराहे पर आज तड़के भारत गैस के रसोई गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। इस दौरान सिलेंडरों के फटने से धमाके होने लगे। यह विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि पूरा इलाका दहल गया। इस दौरान आग ने आसपास के दो मकानों और तीन-चार वाहनों को चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य शमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि तड़के चार बजकर 35 मिनट पर साहिबाबाद फायर स्टेशन को सूचना मिली कि भोपुरा तिराहे पर रसोई गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई है। सिलेंडर फट रहे हैं। आग काफी ज्यादा फैल गई है। इस पर तत्काल दो गाड़ियां भेजी गईं । इसके बाद आसपास के स्टेशनों से आठ गाड़ियां और मंगाई गई और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आसपास के दो मकान और तीन-चार वाहनों में भी आग लग गई । दमकल कर्मचारियों ने मकानों और वाहनों की आग को बुझा दिया गया है । फिलहाल कूलिंग की जा रही। उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories