Fri, Mar 27, 2026
24 C
Gurgaon

पोद्दार कोर्ट की इलेक्ट्रिक दुकान में भड़की आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर

कोलकाता, 07 मई (हि. स.)। मध्य कोलकाता के पोद्दार कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन दोपहर तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक दुकान से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले दुकान में लगे एक एयर कंडीशनर में लगी और वहीं से पूरे परिसर में फैल गई। प्रारंभिक अनुमान है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

स्थानीय लोगों ने शुरुआत में आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जल्द ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल के चार इंजन घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

फिलहाल आग से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है और न ही नुकसान के स्तर का अभी सही-सही अनुमान लगाया जा सका है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में कोलकाता शहर में आग लगने की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। कुछ ही दिन पहले बड़ा बाजार इलाके के एक होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद सॉल्टलेक सेक्टर-5 और बेहला के जेम्स लॉन्ग सरणी स्थित एक बहुमंजिली इमारत में भी आग की घटनाएं हो चुकी हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories