Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

चीनी लोड ट्रक धूं धूंकर जल उठा,बमुश्किल अग्निशमन विभाग ने पाया काबू

अररिया 21 जनवरी(हि.स.)। अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के चरघरिया बॉर्डर के समीप चीनी लोड ट्रक में बीती देर रात अचानक से आग लग गई,जिसके बाद ट्रक धूं धूंकर जल उठा।देर रात जब ट्रक में आग की लपटें गांव में नजर आने लगी तो ग्रामीणों ने थाना समेत अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई,जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम जोकीहाट समेत अररिया से पहुंचकर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगे आग पर काबू पाया।चीनी लोड ट्रक अररिया से किशनगंज की ओर जा रही थी।ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते-देखते चीनी लोड ट्रक धू-धू कर जलकर राख हो गया।

आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रक के निचले हिस्से से शुरू हुई आग पूरे ट्रक को अपने चपेट में ले लिया। अग्निशमन दल द्वारा बड़ी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक चीनी लोड ट्रक जलकर राख हो चुका था।आग ली लपटें देख ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए और अग्निशमन विभाग की टीम को आग पर काबू करवाने के प्रयास में मदद की।

अररिया अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी धनेश कुमार ने फोन पर बताया कि बीती देर रात सूचना मिली कि जोकीहाट थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के समीप ट्रक में आग लग गयी है।सूचना के बाद अग्निशमन दस्ता को मौके पर भेजा गया,जहां टीम के सदस्यों के द्वारा घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories