Mon, Feb 9, 2026
13 C
Gurgaon

शिमला के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में अग्निकांड, भारी नुकसान

शिमला, 20 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी शिमला के लोअर विकासनगर इलाके में रविवार तड़के एक हादसे से अफरा-तफरी मच गई जब सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग भड़क उठी। सुबह करीब तीन बजे लगी इस आग ने चंद मिनटों में ही स्कूल के एक बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया जिससे भवन को भारी नुकसान पहुंचा है।

विद्या भारती द्वारा संचालित इस स्कूल में आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रखे दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्कूल का दफ्तर भी आग की चपेट में आ गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय भवन में कोई भी मौजूद नहीं था जिससे कोई जान-माल की हानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने जब स्कूल भवन से उठती लपटें और धुआं देखा तो तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मगर स्कूल तक पहुंचने वाली सड़क संकरी होने के कारण दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीम को नीचे से पाइप खींचकर आग बुझाने का प्रयास करना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बाकी भवन को बचा लिया गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यदि समय पर कार्रवाई न की जाती तो पूरा स्कूल भवन राख में तब्दील हो सकता था। वहीं पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories