संडे बाजार रोड स्थित झुग्गियों में लगी आग

0
338

नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। रोहिणी जिले के बुध विहार फेज-2 स्थित संडे बाजार रोड पर झुग्गियों में शनिवार तड़के आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना में 10 से 12 झुग्गियां जली हैं।

दमकल विभाग के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here