Sat, Feb 14, 2026
22 C
Gurgaon

रोहड़ू में आधी रात को लगी आग, पुराना मकान राख

शिमला, 10 फ़रवरी (हि.स.)। जिला शिमला के रोहड़ू तहसील की पुजारली नंबर 4 पंचायत के टिलुधार गांव में बीती आधी रात को एक पुराने मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा मकान जलकर राख हो गया। यह मकान बलवान सिंह नैंटा पुत्र स्वर्गीय सौहन लाल नैंटा का था लेकिन उसमें कोई नहीं रह रहा था। इसी कारण इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

लकड़ी का बना था मकान, तेजी से फैली आग

मकान पूरी तरह लकड़ी से बना हुआ था जिससे आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पुलिस को लगभग रात 12 बजे के बाद मिली। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक राहत कार्य शुरू किया गया तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। इस हादसे में मकान के अंदर रखा घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने की सही वजह जानने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

करीब दो लाख रुपये का नुकसान

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी से मकान मालिक को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि मकान में कोई रह नहीं रहा था, जिससे जानमाल की क्षति नहीं हुई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories