Sat, Mar 28, 2026
20 C
Gurgaon

गुरुकुल क्षेत्र के अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल पर लगी आग, फायरकर्मियों ने 20 को सुरक्षित निकाला

अहमदाबाद, 22 मई (हि.स.)। नगर के गुरुकुल क्षेत्र में सुभाष चौक के पास स्थित पूर्वी टावर की 8वीं मंजिल पर गुरुवार सुबह आग लग गई। घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी फटने आग और भी भयावह हो गई। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां घटनास्थल पर वहां

फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज किये।

पूर्वी टावर की 8वीं मंजिल पर एक मकान के एसी का कंप्रेसर के फटने से आग लगी। जिसके बाद घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी फट गए और आग फैल गई। टाॅवर की 9वीं और 10वीं मंजिल पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित रूप से छत पर ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं, साथ ही फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (एएमसी) के चीफ फायर ऑफिसर अमित डोंगरे ने बताया कि अहमदाबाद फायर ब्रिगेड ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और स्नॉर्कल (सीढ़ी) की मदद से आठ लोगों को बचाया गया है, जबकि 12 से 15 लोगों को सीढ़ी के माध्यम से नीचे उतारा गया। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला है। घटना में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। फिलहाल पानी की बौछार चलाकर आग को कंट्रोल करने के प्रयास जारी हैं।

ट्रैफिक डीसीपी सफीन हसन ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस सुरक्षा पुख्ता की गई है। स्थानीय पीआई, एसीपी और डीसीपी सहित अन्य स्टाफ तैनात हैं। ट्रैफिक टीम ने इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories