Fri, Feb 20, 2026
15 C
Gurgaon

राजगढ़ः हाइवे पर गेहूं से भरे ट्रक में लगी आग, चालक मौके से फरार

राजगढ़,29 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम खानपुरा के समीप शनिवार अलसुबह गुना तरफ जा रहे गेहूं से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग से डीजल टैंक फट गया, जिससे ट्रक सहित उसमें रखा गेहूं जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे छह दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू किया गया। आगजनी को देखकर हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरस्त कर मामले में जांच शुरु की।

जानकारी के अनुसार हाइवे स्थित खानपुरा जोड़ के समीप गुना तरफ जा रहे गेहूं से भरे ट्रक में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से डीजल टैंक ब्लास्ट हो गया, जिससे आग और तेजी से बढ़ गई, आगजनी में ट्रक में भरा गेहूं जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू किया गया। आग किन कारणों के चलते लगी, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। आग की लपटों को देखकर ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories