गाजियाबाद में पुलिस व बदमाशों के बीच फिर चली गोलियां, दो बदमाश घायल

गाजियाबाद पुलिस का अपराधियों के खिलाफ क्रैक डाउन अभियान लगातार जारी है। रविवार की रात में स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन व थाना साहिबाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गोली मारकर घायल कर दिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों लुटेरों ने आठ मई को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चौकी क्षेत्र पाईप मार्केट में बैटरी व इनवर्टर की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनके कब्जे से 02 तमंचे, 01 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस, 01 छीना हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल व लूट से सम्बन्धित 27हजार रुपये बरामद किये हैं।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल ने सोमवार को बताया कि स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन व थाना साहिबाबाद पुलिस आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के मकसद से साहिबाबाद रेलवे स्टेशन फुट ओवर ब्रिज के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन की ओर से तेजी से आ रहे थे जिन्हें चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार दोनों व्यक्ति मोटर साइकिल को मोड़कर तेजी से भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया । पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने पुलिस फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की। जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई । जिससे बदमाश घायल होकर गिर गए । पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम दानिश निवासी मुगल गार्डन थाना लोनी गाजियाबाद व वीरू उर्फ वीरेंद्र निवासी आकाश बिहार राम विहार बन्थला बताए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories