Tue, Feb 17, 2026
28 C
Gurgaon

सोनीपत:पुलिसकर्मी की सगाई में फायरिंग सेे एक की मौत, दो गिरफ्तार

सोनीपत, 7 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत

के गोहाना में हरियाणा पुलिस के जवान की सगाई समारोह के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर

दी। इस हमले में सिपाही के रिश्तेदार जयदीप (32) की मौत हो गई, जबकि दूल्हा बने पुलिसकर्मी

अजीब सिंह घायल हो गए। वारदात पुरानी रंजिश के कारण हुई। डीसीपी

नरेंद्र सिंह के अनुसार, गोहाना के गढ़ी उजाले खां निवासी सिपाही अजीब सिंह की सगाई

चल रही थी, तभी नरेंद्र, सुनील, देवेंद्र समेत अन्य बदमाश पहुंचे और गोलीबारी कर दी।

इसमें अजीब सिंह और जयदीप घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान जयदीप को मृत घोषित

कर दिया गया। अजीब सिंह के हाथ में गोली लगी है, वह मधुबन में तैनात हैं।

पुलिस

के मुताबिक, फायरिंग की वजह महिला से जुड़ी पुरानी रंजिश थी, जिसे पहले पंचायत में

सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद हमलावरों ने सगाई के दौरान बदला लेने के लिए चार राउंड फायर

किए। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार

कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए

हैं। बैंक्वेट हॉल मालिक की भूमिका की भी जांच हो रही है, जिसमें परमिशन और अन्य कानूनी

पहलुओं को देखा जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories