Wed, Mar 4, 2026
24 C
Gurgaon

राजनगर एक्सटेंशन में रुपयों के विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां, युवक की मौत, एक घायल

गाजियाबाद, 2 जून (हि.स.)। थाना नन्दग्राम क्षेत्रान्तर्गत राजनगर एक्सटेंशन महोटल में पार्टनरशिप के विवाद में दो पक्षों में गोलियां चली। जिसमें राहुल चौधरी (32वर्ष)की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना रविवार की देर रात की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान भी कर ली है।

डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने सोमवार को बताया कि

राजनगर एक्सटेंशन इलाके के हार्मनी पॉइंट मार्केट में देर रात दो पक्षों में गोली चल गई। शुरुआती जांच में हल्द्वानी स्थित एक होटल की पार्टनरशिप को लेकर विवाद सामने आया है। गोली नागेंद्र और उसके एक साथी ने चलाई है। दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ युवकों के बीच गोली चलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई । पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जांच पडताल की गई जिसमे यह तथ्य सामने आये है कि कुछ युवक जो आपस मे पूर्व से परिचित है। उनके बीच किसी बात को लेकर गोली चली है। जिसमे राहुल चौधरी नाम के व्यक्ति को गोली लगी है और उनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई है । इसके अतिरिक्त आशीष नामक व्यक्ति को भी गोली लगी है जिनका ईलाज चल रहा है । वह खतरे से बाहर है । सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories