सरायकेला में युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर

सरायकेला, 19 अप्रैल (हि.स.)। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह काली मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक युवक पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में मानगो दाइगुडू निवासी विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब विकास सिंह स्थानीय भूतनाथ होटल में भोजन करने गया था।

बाइक सवार आठ अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां विकास के हाथ और पैर में लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह टीएमएच में भर्ती है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में फायरिंग की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक को गोली लगी है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories