Sun, Feb 8, 2026
18 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को किया नमन

लखनऊ, 10 मई(हि.स.)। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक्स पर लिखकर कहा कि माँ भारती को अंग्रेजों की पराधीनता से मुक्त कराने हेतु भारत माता के अमर सपूतों द्वारा वर्ष 1857 में आज ही के दिन प्रथम स्वाधीनता संग्राम शुरू किया गया था। भारत के स्वाभिमान, शौर्य, पराक्रम, बलिदान और स्वाधीन चेतना की प्रतीक इस ‘जन क्रांति’ में सहभागी रहे सभी हुतात्माओं को कोटि-कोटि श्रद्धांजलि। जय माँ भारती।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम–1857 में अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को शत-शत नमन है। उनका अदम्य साहस एवं अविस्मरणीय संघर्ष ही आज़ादी की मजबूत नींव बना, जिसने आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, बलिदान व स्वाभिमान की भावना से ओत-प्रोत किया।

आयुष मंत्री डा.दयाशंकर मिश्र दयालु ने एक्स पर कहा कि आज ही के दिन, 1857 में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई थी। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत माता के सभी वीर सपूतों की शहादत को मैं नमन करता हूँ। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आज के दिन का महत्व बताते हुए एक्स पर कहा कि 1857 में आज ही के दिन शुरु हुए प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले मां भारती के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। मातृभूमि के गौरव के लिए बलिदान देने वाले वाले स्वतंत्रता सेनानियों का देश युगों- युगों तक ऋणी रहेगा। उनके बलिदान को कोटि-कोटि नमन है।

विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि क्रांति दिवस आज है। उत्तर प्रदेश की धरती मेरठ से आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम बिगुल फूंका गया था। 1857 के स्वाधीनता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारी सपूतों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन है। एमएलसी रामचन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के स्वाधीनता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारी सपूतों के बलिदान को कोटि कोटि नमन है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories