Thu, Mar 19, 2026
21 C
Gurgaon

लखनऊ: दो मार्ग दुर्घटनाओं में पांच की मौत, आठ घायल

लखनऊ, 24 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार की देर रात को हुए दो मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।

बीबीडी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि इंदिरानगर स्थित किसान पथ के पास एक ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी वैन सवार शहजाद, चिनहट निवासी लालता प्रसाद की पत्नी किरन यादव (38), कुंदन और हिमांशु के रूप में की है। वहीं, शाहजहांपुर का रहने वाला राजन, बरेली की तस्लीम व शकील, रामपुर के इंतजार, चिनहट के लाले यादव, अमरोहा के शाहरुख और कन्नौज निवासी सुशील घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी वाहनों को सड़क हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसी तरह मलिहाबाद थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली वाटर पार्क के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार रहीमाबाद के औलियाखेड़ा निवासी आकाश रावत (26) की मृत्यु हो गई। वहीं, राजकुमार गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories