Sun, Feb 8, 2026
12 C
Gurgaon

कोरबा : भूविस्थापितों ने पहली बार एक साथ बन्द कराए सारे खदान, करोड़ों नुकसान की संभावना

कोरबा, 16 अप्रैल (हि. स.)। एसईसीएल बंद के आह्वान पर देश के सबसे बड़े कोयला खदानों में कोयला उत्पादन, मिट्टी उत्खनन और परिवहन कार्य में लगी गाड़ियों को रोककर बुधवार काे बंद करा दिया गया है। एसईसीएल के विरुद्ध आंदोलनों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भूविस्थापितों के द्वारा पहली बार सारे खदानों में एक साथ खदान बंद करने का आंदोलन किया गया, जिससे करोड़ों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

एसईसीएल कुसमुंडा के सभी आउटसोर्सिंग कम्पनी के कर्मचारी, ठेका कामगारों ने आंदोलन के समर्थन में अपनी ड्यूटी का बहिष्कार कर गाड़ियों को खड़ा कर दिए हैं। कुसमुंडा क्षेत्र में सुबह 6 बजे से तो दीपका गेवरा क्षेत्र की खदानों में 8 बजे से आंदोलन शुरू हो गया है। कुसमुंडा क्षेत्र में पाली, पडनिया, रिसदी, जटराज, खोडरी, गेवरा बस्ती सहित सात से ज्यादा गांव के लोग इकट्ठा होकर एसईसीएल महाप्रबंधक का पुतला फुकेंगे रैली निकाली जाएगी। भिलाई बाजार के मुहाने पर बंद कराया गया है। गेवरा खदान के नराई बोध रलिया आमगांव फेस को बंद करा दिया गया है। कोरबा क्षेत्र के सराईपाली परियोजना में सुबह से ही उत्पादन और परिवहन कार्य को रोककर धरना दिया जा रहा है।

दीपका क्षेत्र में आमगांव दर्रा खांचा मलगांव और सुवाभोंडी फेस को खदान को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories