Tue, Mar 24, 2026
30 C
Gurgaon

पंचायत सरकार भवन औराही पूरब में दलालों का कब्जा, जमीन संबंधित समस्याओं के निबटारे के लिए चल रहा रिश्वत का खेल

अररिया, 30 जनवरी(हि.स.)।

फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन औराही पूरब स्थित राजस्व कचहरी में दलालों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। यहां आने वाले आम नागरिकों को अपनी जमीन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए दलालों के माध्यम से मोटा नजराना अधिकारियों को देने को विवश होना पड़ रहा है।

खास बात यह है कि दलालों का एक प्रमुख चेहरा दिवाकर कुमार है, जो स्वयं को डब्लू कुमार पंडित का ड्राइवर बताता है। वहीं, डब्लू कुमार पंडित, जो राजस्व कर्मचारी हैं, कह रहे हैं कि उन्हें इस व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है और न ही वह उसे जानते हैं। इसके बावजूद, दलालों का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी भी कचहरी परिसर में दलाल सक्रिय हैं और किसी भी मामले के हल के लिए लोगों को मजबूर कर रहे हैं।

यह गंभीर स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि राजस्व कचहरी में अधिकारियों की खामोशी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण दलालों का मनमाना खेल जारी है। राजस्व कार्यालय में दलालों का कब्जा रहता है।स्थानीय लोग अब अधिकारियों से उम्मीद कर रहे हैं कि इस भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कचहरी परिसर में दलालों का प्रभाव खत्म होगा। इस पूरे मामले में अधिकारी फिलहाल मौन हैं। मामले को लेकर अंचलाधिकारी ललन ठाकुर से मामले में बात करने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories