एटीएम हेराफेरी कर 25 हजार रूपये ठगों ने की निकासी,थाना में पीड़िता ने दिया लिखित आवेदन

अररिया, 16 जनवरी(हि.स.)।

फारबिसगंज राम मनोहर लोहिया पथ गुरुद्वारा के पास स्थित इंडियन बैंक के एटीएम सेंटर से पैसे की निकासी के लिए गई एक महिला के केंद्र में पहले से मौजूद दो ठगों ने कार्ड की हेराफेरी कर 25 हजार रूपये की निकासी कर ली।

मामले को लेकर शहर के दरभंगिया टोला निवासी पीड़िता नजमा खातून पति सज्जाद अंसारी के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।घटना बुधवार की ही है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पीड़िता जरूरी काम के सिलसिले में इंडियन बैंक के समीप रूपये की निकासी करने एटीएम गई थी। रूपये निकासी के दौरान एटीएम के अंदर दो अज्ञात युवक पहले से मौजूद था।

पीड़ित के अनुसार रुपये निकालने के क्रम में सहायता करने के नाम पर कार्ड ले लिया और किसी दूसरे का कार्ड थमा दिया। जिसके बाद 25 हजार रूपये की निकासी कर ली गई। बताया कि इस दौरान जहां दो अज्ञात युवक एटीएम के अंदर था वहीं एक युवक बाहर खड़ा था।

हेराफेरी कर थमाए गए एटीएम कार्ड इंडियन बैंक का ही है, जो किसी दूसरे व्यक्ति का है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने मामले में आवेदन दिए जाने की जानकारी देते हुए गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने संबंधित एटीएम के सीसीटीवी कैमरा को खंगाले जाने की बात कही।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories