सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

0
215

फारबिसगंज के केशरी टोला में सात दिनों से चला आ रहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन कथा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

धार्मिक नगरी काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शशिधर पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को भागवत की संपूर्ण कथा का श्रवण करना चाहिए।आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास पूजा पाठ के लिए समय का अभाव हो गया है, जो कि सही नहीं है। मानव जीवन में भागवत कथा का बड़ा ही महत्व है। कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा मन का शुद्धिकरण होता है। प्रत्येक मनुष्य को भागवत की संपूर्ण कथा का श्रवण करना चाहिए।भागवत से भक्ति एवं भक्ति से शक्ति की प्राप्ति होती है तथा जन्म जन्मांतर के सारे विकार नष्ट होते हैं। प्रतिदिन हमें अपनी व्यस्त दिनचर्या से प्रभु भक्ति के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। भागवत कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं।उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन सबसे उत्तम माना जाता है। इसी योनी में भगवान भी जन्म लेना चाहते हैं। जिससे वे अपने आराध्य ईश्वर की भक्ति कर सके। श्रीकृष्ण ने भागवत गीता के माध्यम से बुराई व सदाचार के बीच अंतर बताया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के मुख्य यजमान रामकुमार केसरी, सीता केसरी समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here