Thu, Mar 5, 2026
19 C
Gurgaon

हाई कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

काठमांडू, 07 अप्रैल (हि.स.)। सहकारी घोटाले में नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की निचली अदालत से मिली जमानत हाई कोर्ट ने रद्द कर दी है।इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भैरहवा जेल भेज दिया गया है।

बुटवल हाई कोर्ट ने रवि लामिछाने को जिला अदालत से मिली जमानत को रद्द करते हुए तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश पर शुक्रवार की मध्य रात को रवि लामिछाने की गिरफ्तारी हुई थी। काठमांडू स्थित अपने निवास से आधी रात को गिरफ्तार किए गए पूर्व प्रधानमंत्री रवि लामिछाने को सोमवार को बुटवल हाई कोर्ट में पेश किया गया। शनिवार को सार्वजनिक अवकाश और रविवार को रामनवमी का राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण रवि लामिछाने पिछले दो दिनों से पुलिस हिरासत में थे।

भैरहवा के डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि मंगलवार को रवि लामिछाने को हाई कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायाधीश ने उन्हें तत्काल ही भैरहवा जेल में भेजने का आदेश दिया। अदालत के आदेश के बाद रवि लामिछाने को भैरहवा जेल के ब्लॉक 4 में रखा गया है। भैरहवा के जेलर सुरेश भंडारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रवि लामिछाने को फिलहाल अपने ब्लॉक में अकेले ही रखा गया है। भंडारी ने बताया कि वीवीआईपी कैदी की सुरक्षा कारणों से उन्हें अकेले रखे जाने का फैसला जेल प्रशासन का है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories