भारी मात्रा में गांजे के साथ चार गिरफ्तार

0
321

सिलीगुड़ी, 06 मई (हि. स.)। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम अजीजुर रहमान, दीपचंद बर्मन, दुर्योधन दास और संजय दास है।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात कूचबिहार के सीतलकुची से चार युवक बस से सिलीगुड़ी जंक्शन बस स्टैंड पर गांजे को लेकर पहुंचे। जहां से चारों युवक को गांजे को अलग-अलग जगहों पर पहुंचाना था। लेकिन गुप्त सूचना के अनुसार प्रधान नगर थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर चारों युवकों को पकड़ लिया। चारों युवकों के पास से 40 किलो गांजा बरामद किया गया है। बाद में चारों युवकों को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।प्रधान नगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here