Sat, Mar 7, 2026
21 C
Gurgaon

कैम्पर-ट्रक की भिड़ंत में वनकर्मी समेत चार लोगों की मौत

जैसलमेर, 24 मई (हि.स.)। जिले के पोकरण क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में वन विभाग के एक कर्मचारी सहित चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग हिरण के शिकार की सूचना मिलने पर उसे बचाने के लिए निकले थे। हादसा रात में लाठी थाना क्षेत्र में हुआ, जब इनकी कैम्पर गाड़ी की आमने-सामने से एक ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और सभी लोग उसमें फंस गए। चारों शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

हादसे में राधेश्याम विश्नोई, श्याम प्रसाद विश्नोई, कंवराज सिंह भाटी और वन विभाग के कर्मचारी सुरेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

राधेश्याम विश्नोई जैसलमेर में वन्यजीव संरक्षण के लिए सक्रिय थे और अब तक 1000 से ज्यादा हिरणों को बचा चुके थे। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था, जिनमें “सेंचुरी एशिया यंग नेचरिस्ट अवॉर्ड” भी शामिल है। उनके साथी श्याम प्रसाद रिटायर्ड फौजी थे और कंवराज सिंह भादरिया गोशाला में कार्यरत थे। सुरेंद्र चौधरी बालोतरा के निवासी थे और एक साल पहले ही लाठी रेंज में वन रक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने गाड़ी का अगला हिस्सा काटकर शवों को बाहर निकाला और पोकरण अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories