Tue, Feb 3, 2026
11 C
Gurgaon

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में पति-पत्नी, बेटी समेत चार की मौत, बेटा गंभीर घायल

कोटा, 7 मई (हि.स.)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रामगंजमंडी थाना क्षेत्र के सनखेड़ा पुलिया के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में पति-पत्नी, उनकी बेटी और ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में दंपती का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि बीती रात एक एर्टिगा कार गुजरात से उत्तरप्रदेश की ओर जा रही थी, तभी सनखेड़ा पुलिया के पास तेज रफ्तार में बेकाबू होकर कार स्पीड कंट्रोलर पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसे में सतीश चंद्र गोयल (35), उनकी पत्नी कुसुम (28), बेटी रितिका (14) और कार चालक शैलेंद्र सिंह (32) निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सतीश का बेटा विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। घायल विशाल को पहले रामगंजमंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज (एसआरजी हॉस्पिटल) रेफर किया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि सतीश चंद्र गोयल अपने परिवार के साथ गुजरात की एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करते थे। वे किराए की एर्टिगा कार से अपने गांव सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) जा रहे थे। यात्रा के दौरान यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को रामगंजमंडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहगीरों ने मदद कर घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories