Wed, Mar 11, 2026
24 C
Gurgaon

दो बार राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित 104 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा का निधन

अररिया, 08 अप्रैल(हि.स.)। दो बार राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी के हाथों सम्मानित जिले के 104 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ भृगुनाथ शर्मा का सोमवार की देर रात करीब 10:45 बजे पटना के आईजीएमएस में निधन हो गया। पिछले एक सप्ताह से वे बीमार चल रहे थे।चार दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उन्हें फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जिसके बाद उसे सदर अस्पताल और फिर डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया था और जब वहां भी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें पटना आईजीएमएस में भर्ती कराया गया था,जहां उन्हाेंने इलाज के क्रम में बीती रात 10:45 अंतिम सांस ली।

स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा दो-दो बार भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों सम्मानित हो चुके थे। करीबन 2 वर्ष पूर्व किशनगंज में भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें किशनगंज बुलाकर मुलाकात की थी एवं उनसे आशीर्वाद लिया था।वे फारबिसगंज के बघुआ गांव के रहने वाले थे।पटना से आज उनका शव उनके गांव बघुआ लाया जाएगा।निधन की जानकारी परिजन के द्वारा जिला प्रशासन को भी दी गई है।मंगलवार को बघुआ गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होंगे।

स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा के निधन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह,विधायक विद्यासागर केशरी,डीएम अनिल कुमार,एसपी अंजनी कुमार,एसडीएम शैलजा पांडे,एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव,राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद,राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव आयुष अग्रवाल सहित सभी पार्टी के सदस्याें ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories