Sat, Feb 7, 2026
16 C
Gurgaon

ताजा भूस्खलन के कारण मुगल रोड को खोलने में हुई देरी

पुंछ, 10 अप्रैल (हि.स.)। ताजा भूस्खलन के कारण मुगल रोड को खोलने में देरी हुई है लेकिन एक-दो दिन में यातायात बहाल होने की उम्मीद है जबकि इससे पहले मुगल रोड को आज खोलने की संभावना थी।

पुंछ जिले में सड़क के किनारे कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इससे पहले आज वाहनों की आवाजाही बहाल होने की उम्मीद थी जिसे पुंछ के जिला प्रशासन ने भी लक्ष्य तिथि के रूप में निर्धारित किया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) जिसने कुछ महीने पहले इस सड़क को अपने अधीन लिया था पिछले कई दिनों से बर्फ हटाने का काम कर रहा था और जो दो दिन पहले ही पुंछ की ओर से पीर की गली तक पूरा हो गया था।

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सुरनकोट फारूक खान ने बताया कि चीजें तय समय के अनुसार चल रही थीं और पूरी संभावना थी कि 10 अप्रैल को सड़क बहाल हो जाएगी लेकिन कुछ भूस्खलन के कारण यातायात बहाली में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब मौसम साफ रहने पर 11 अप्रैल को सड़क खुलने की उम्मीद है। एसडीएम ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आज सड़क का निरीक्षण किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories